सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य, कनाडा दुनिया का बनेगा पहला देश 

by sadmin
Spread the love

टोरंटो । कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा। इसके पहले देश में तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पर चेतावनी के रूप में एक ग्राफिक चित्र लगाने की नीति लागू की गई थी। दो दशक पहले शुरू की गई नीति को दुनियाभर में अपनाया गया है। कनाडा सरकार में मंत्री कैरोलिन बेनेट ने कहा, हमें उन चिंताओं को दूर करना है कि इन संदेशों का प्रभाव कम हो गया है।
हर तंबाकू उत्पाद पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखने से सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिसमें वे युवा भी शामिल हैं, जो एक बार में एक सिगरेट लेते हैं और पैकेट पर लिखी चेतावनी नहीं देख पाते। इस प्रस्ताव पर शनिवार से चर्चा होगी और सरकार को लगता है कि 2023 के अंत तक यह नियम लागू किया जा सकेगा। बेनेट ने बताया कि प्रत्येक सिगरेट पर हर कश में जहर है, संदेश लिखने का प्रस्ताव है। हालांकि, इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!