मुंबई में शुरू हुई बारिश

by sadmin
Spread the love

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को एक मौसम अपडेट में जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। मानसून के चलते शनिवार को ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइएमडी ने कहा कि शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।इसके अलावा आइएमडी ने कहा है कि मानसून की स्थिति में सुधार दिखाई देगा। इस बीच, दिल्ली में रहने वाले लोग भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 16 जून तक तापमान 43 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 16 जून के बाद बारिश की संभावना के साथ दिल्ली में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!