तालिबान ने फैशन मॉडल को जेल भेजा, 3 साथी भी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान के एक बड़े फैशन मॉडल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर इस्लाम और कुरान का अपमान करने का आरोप है। अजमल हकीकी अपने फैशन शो, यूट्यूब क्लिप्स और मॉडलिंग इवेंट्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब तालिबान सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कॉमीडियन गुलाम साखी अरबी में कुरान की आयतें पढ़ रहे थे। गुलाम साखी ठीक से बोल नहीं पाते हैं, अपनी इस खामी को वह लोगों को हंसाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब वह कुरान की आयतें पढ़ रहे थे तो अजमल हकीकी हंस रहे थे। इसी वीडियो को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद से वहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। देश गरीबी के दलदल में फंसता जा रहा है। देश में मानवाधिकार की स्थिति बदतर हो गई है। खाने को अन्न नहीं है जिसके चलते बच्चे कुपोषण का शिकार बन रहे हैं। फिलहाल कुछ संगठन अजमल हकीकी के समर्थन में आ गए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मॉडल कि रिहाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!