यूक्रेन ने कहा- युद्ध के चलते 30 लाख बच्चों की पढ़ाई छूटी

by sadmin
Spread the love

यूक्रेन और रूस युद्ध को 100 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। रूस और यूक्रेन की जंग ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। यूक्रेन के मुताबिक, 30 लाख बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। रूस धार्मिक स्थलों को भी लगातार निशाना बना रहा है। रूसी हमलों ने यूक्रेन के 113 चर्च तबाह हो गए हैं। मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में फंसे यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। अब जानकारी मिली है कि करीब 1,000 सैनिकों को रूस भेजा गया है।

रूस के लिए सेवेरोडोनेट्सक शहर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। यहां कब्जा होने से डोनेट्स्क के मुख्य शहर क्रामाटोर्स्क का रास्ता खुल जाएगा। सेवेरोडनेत्स्क के कम से कम 70 प्रतिशत क्षेत्र में रूसी नियंत्रण होने की सूचना है। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने इससे इनकार किया है। यूक्रेन का कहना है कि यहां जंग जारी है। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा- पुतिन के आदेश पर हम गेहूं की सप्लाई करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन बंदरगाहों पर जहाजों को पहुंचने के लिए माइन्स को हटा दिया जाए। हर जहाज को हमारी सेना चेक करेगी और जब तसल्ली कर लेगी कि उनके जरिए हथियार नहीं पहुंचाए जा रहे तो जहाजों को बंदरगाहों तक जाने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!