चीन वैज्ञानिकों के तैयार किए वैंपायर चूहे, दूसरों का खून चूसकर जिंदा रहेंगे 

by sadmin
Spread the love

बीजिंग । विज्ञान चाहे तब क्या नहीं कर सकता? हर रोज वैज्ञानिक क्षेत्र में कुछ न कछ नई खोज और शोध हो रहे हैं। इसमें कुछ हमारी जिंदगी को सुविधाजनक बनाते हैं, तब कुछ हैं, जो प्राकृतिक चक्र में बाधा डालने वाले हैं। चीन में भी कुछ वैज्ञानिकों ने उम्र के साथ शरीर में आने वाले बदलाव को रोकने का ये बेहद अजीबोगरीब प्रयोग किया है। चीनी वैज्ञानिकों एक ऐसी तकनीक बनाई है, जिसमें उम्र को आगे बढ़ने के बजाय पीछे ले जाया जा सकेगा। इस तकनीक से जीवन लंबा होगा, लेकिन ये प्रयोग बेहद खतरनाक है। कुछ वैंपायर यानि खून चूसने वाले चूहों पर ये प्रयोग किया गया है। इन्हें लंबा जीवन देने के लिए इसका खून युवा चूहों से निश्चित वक्त पर बदला जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इस तकनीक को हेस्ट्रोक्रॉनिक पैराबायोसिस नाम दिया गया है। इसमें सर्जिसकल प्रॉसेस से चूहों के सर्कुलेटरी सिस्टम में बदलाव किया गया था। इस पर पिछले 10 साल से शोध हो जा रहा था कि आखिर कैसे नए खून के द्वारा जीव के जवान रखा जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पुराना खून अंगों, टिश्यू और सेल्स को पुराना करते हैं। जवान खून इस प्रोसेस को कम कर देता है।
रिसर्चर्स का कहना है कि वयस्क लोगों में स्टेम सेल्स लगातार खुद को नया करती रहती हैं। इससे उम्र से होने वाला नुकसान रिपेयर होता रहता है। शोधकर्ता ने बताया कि अब तक हुई स्टडी में फिर से जवां होने के फिनॉमिना पर बात होती थी, लेकिन इतने मैकेनिज्म के बारे में नहीं बताया जाता था। इस रिसर्च के द्वारा मैकेनिज्म पता किया गया है कि कैसे ये पॉसिबल होगा। उम्मीद है इस तरह की रिसर्च से इस तकनीक को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!