अडानी को वापस मिला एशिया के सबसे बड़े अरबपति का तमगा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । मुकेश अंबानी से एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति का ताज छिन गया है। दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में मुकेश अंबानी  गौतम अडानी  को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े अरबपति का ताज वापस पाए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद ही अडानी फिर से एशिया के अरबपति नंबर वन बन गए। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक मुकेश अंबानी संपत्ति 3.1 अरब डॉलर तक बढ़ चुकी थी और गौतम अडानी की 1.3 अरब डॉलर घट चुकी थी।  इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में आए उछाल की वजह से अडानी की भी संपत्ति बढ़ने लगी। शेयर बाजार बंद होने तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में कुल उछाल 3.4 अरब डॉलर की हुई, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति 2.7 अरब डॉलर बढ़ गई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक अडानी का कुल नेटवर्थ 102.5 अरब डॉलर था, और वह पुन: छठे नंबर पर पहुंच गए। जबकि, अंबानी 101.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 7वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, एलन मस्क 233.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट 157.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ काबिज हैं। तीसरे पर जेफ बेजोस, जिनकी कुल संपत्ति 151.2 अरब डॉलर है। चौथे पर 129.1 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!