एक्ट्रेस-मॉडल के अलावा क्लासिकल डांसर भी हैं सोभिता धूलिपाला

by sadmin
Spread the love

सोभिता धूलिपाला मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री और एक सफल मॉडल हैं। उनका जन्‍म 31 मई 1992 को आंध्रप्रदेश के तेनाली में हुआ था। उनका पूरा बचपन विशाखापत्तनम में बीता। सोभिता मुख्य रूप से हिंदी, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। अभिनेत्री इस साल अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगी। सोभिता ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई में वाणिज्य और अर्थशास्त्र के एचआर कॉलेज से वाणिज्य की डिग्री हासिल की। इसके अलावा एक्ट्रेस भरतनाट्यम और कुचीपुडी में एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं। सोभिता धूलिपाला एक भारतीय सुपरमॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर है। उन्होंने साल 2013 का मिस अर्थ इंडिया खिताब जीता और मिस अर्थ 2013 फिलीपींस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। सोभिता मिस इको ब्यूटी, मिस टैलेंट आदि खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह किंगफिशर बिकनी कैलेंडर साल 2014 में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वह एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!