लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री का दौरा कार्यक्रम

by sadmin
Spread the love

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार सोमवार 30 मई को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर 3.45 बजे दुर्ग जिले के नंदनी नगर अहिवारा पहुंचेंगे। वे वहां वार्ड क्रमांक-13 के शनिदेव मंदिर में आयोजित ज्योति स्तंभ, पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!