आर्यन खान ने ड्रग्स मामले में किया बड़ा खुलासा

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में भले ही क्लीन चिट मिल गई हो लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आरोप पत्र में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आर्यन ने खुद एनसीबी को पूछताछ में बताया कि अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई के दौरान उसे नींद नहीं आती थी, इसलिए उसने 2018 से ही गांजे का सेवन करना शुरू कर दिया था।एनसीबी की चार्जशीट के अनुसार, आर्यन ने एजेंसी को यह भी बताया कि वह बांद्रा में एक डीलर को जानता है लेकिन उसका नाम या सटीक स्थान नहीं जानता क्योंकि मुख्य रूप से वह उसके दोस्त आचित को जानता है जो मामले में सह आरोपी है। आरोप पत्र में कहा गया है कि आर्यन ने अपने दोस्त अरबाज मर्चेंट को सलाह दी थी कि वह क्रूज पर कोई नशीला पदार्थ लेकर न जाए क्योंकि एनसीबी ड्रग्स को लेकर काफी सक्रिय है। मर्चेंट ने एनसीबी को बताया कि वह आर्यन का करीबी दोस्त है। इसलिए उसने ड्रग्स नहीं ले जाने की सलाह दी थी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!