तारा एयर के विमान में सवार 22 लोगों में से 14 के शव बरामद

by sadmin
Spread the love

नेपाल की सेना ने सोमवार को उस स्थान का पता लगा लिया है, जहां रविवार को एक नेपाली निजी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। नेपाली सेना के अनुसार 14 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं, हालांकि कुछ लोगों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। बता दें कि तारा एयर का 9 NAET जुड़वां इंजन वाला विमान, जिसमें चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे, रविवार की सुबह पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मस्टैंग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के कुछ शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। फिलहाल, पुलिस अवशेष इकट्ठा कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!