न्यूयॉर्क में 10 करोड़ बीमा पाने के लिए की अपने पति की हत्या

by sadmin
Spread the love

अमेरिका में एक रोमांस नावेल राइटर को कोर्ट ने अपने पति की हत्या का दोषी पाया है। लेखिका ने अपने एक किताब में ‘पति को कैसे मारें’ विषय पर लेख लिखा था। उसने उन्हीं बातों पर अमल करते हुए अपने पति को मार डाला। जांच में खुलासा हुआ है कि लेखिका ने 10 करोड़ रुपए बीमा पाने के लालच में अपने पति की हत्या की थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क शरह की रहने वाली लेखिका नैंसी अपने पति डेनियल के साथ रहती थी। उसका पति के साथ विवाद हुआ। जिसके उसने अपने शेफ पति की गोली मार कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने की भी कोशिश की। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसकी ये करतूत रिकार्ड हो गई और अब कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया है।71 साल की नैंसी ने कई रोमांस नावेल लिखे हैं। उन्हें में से एक है ‘द रॉन्ग हसबैंड’ जिसमें उसने नापंसद पति से पीछा छुड़ाने के टिप्स दिए थे। इसमें पति की हत्या के लिए हथियार से लेकर तरीके तक की डीटेल दी गई है। अमेरिकी महिलाओं में उनकी किताबें पसंद की जाती थी।पुलिस का कहना है कि नैंसी ने अपने नए नावेल के रिसर्च के लिए जो बंदूक लाई थी, उसी से उसने अपने पति की हत्या की।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!