निप्रो के सैन्य ठिकाने पर हमला, 12 लोगों की मौत

by sadmin
Spread the love

रूस-यूक्रेन के बीच जंग को अब 94 दिन हो गए हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बीच यूक्रेन पर रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं। रूस ने केंद्रीय यूक्रेनी शहर निप्रो के एक सैन्य ठिकाने पर जबरदस्त हमला किया। हमले में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए। जंग की शुरूआत से अब तक निप्रो रूस के हमले से बचा हुआ था। यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार जानकारी दी कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना ने रेलवे हब शहर Lyman पर कब्जा कर लिया और सिविएरोडोनेट्सक शहर के ज्यादा हिस्से को घेर लिया, साथ ही बताया कि कीव की सेना हफ्तेभर से मास्को के हमले का सामना कर रही थी।यूक्रेन ने कहा कि उसके बलों ने अभी भी पूर्वी डोनबास क्षेत्र में डिफेंसिव लाइन रखी हैं, इसके बावजूद दो प्रमुख मोर्चों पर रूसी सेना ने हाल के दिनों के अपनी ताकत दिखाई है और हमले लगातार बढ़ा दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!