राजगामी संपदा की बैठक में नगर विकास सहित सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल आदि विषयों पर राजगामी की लगी मुहर

by sadmin
Spread the love

रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा के साधारण सभा की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमे अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने साधारण सभा की बैठक में समिति की बायलाज के अनुरूप सामजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल,स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य विषयों पर अपनी मुहर लगाई। बैठक के प्रारंभ में प्रबधकारिणी सदस्यों की बैठक दिनांक 4 मई 2022 में लिए गए सभी विषयों के निर्णय का अनुमोदन किया गया। जिसमे वित्तीय वर्ष 2022 23 14.68 करोड़ के बजट, प्रेस क्लब के सदस्यों को आवास निर्माण हेतु भूमि आबंटन का अनुमोदन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर मुहर लगाई ।तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय श्री विवेक वासनिक की अनुमति से बारी बारी से सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विषय पर सुझाव और विषय पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया जिसमे। मुख्य रूप से हॉकी खिलाड़ियों के लिए सामग्री उपलब्ध कराना, नगर निगम क्षेत्र में राज्यशासन की महत्त्वाकांक्षी योजना कृष्ण कुंज अंतर्गत फलोद्यान और पीपल, बरगद, नीम, सहित ऑक्सीजन युक्त पौधरोपण हेतु 5 एकड़ राजगमीय संपदा की भूमि का चयन, तहसील परिसर में आने वाले पक्षकारों की बैठने आदि की व्यवस्था हेतु प्रतीक्षा कक्ष निर्माण, मूलभूत सुविधा के तहत वाटर कूलर की स्थापना,
कमला कॉलेज के सामने पौनी पसारी के बाजू में रिक्त भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, राजगामी संपदा कार्यालय का जीर्णोद्धार, सोमनी हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा में सहयोग हेतु एक्सरे मशीन उपलब्ध कराना, वृद्धाश्रम, अनाथालय, मूकबधिर, मानसिक रूप से पिछड़े, दिव्यांग बच्चो के आश्रम में सुविधा हेतु आर्थिक सहयोग, प्रतिवर्ष युवा खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण सहित अन्य मुद्दे शामिल है।शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बैठक में प्रतिवर्ष दो शाला के विकास हेतु गोद लेने कभी निर्णय लिया गया। इस वर्ष छुरिया के प्राथमिक शाला, एवं पांडा दाह के स्कूल को गोद लिया गया। इसके अलावा ग्राम सोमानी में गौठान हेतु भूमि देने, छुरिया में विश्राम गृह निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को भूमि देने, तथा ग्राम मनेरी ,(डोंगरगांव) और छुरिया के गोपालपुर में तालाब निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की।
खेल के क्षेत्र में भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और नगर का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी के कोच  अजय और हॉकी के नेशनल कोच अनुराग श्रीवास्तव को राजगामि समदा कार्यालय में श्रीफल और शाल देकर अध्यक्ष सहित सदस्यों ने सम्मानित किया।साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष विवेक वासनिक, सदस्य मिहिर झा, गोवर्धन देशमुख, खंडेलवाल, लीलाराम भोजवानी,श्रीमती अन्नापूर्णा देवी वैष्णव राजगामी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण वर्मा, व्यवस्थपक प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, उप अभियंता अग्रहरि, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!