प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे और किसान ड्रोन चालकों से बातचीत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ड्रोन परिचालन भी देखेंगे। दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 27 मई से शुरू हो रहा है। पीएमओ से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी प्रगति मैदान में 27 मई को पूर्वाह्न 10 बजे देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री किसान ड्रोन चालकों से भी बातचीत करेंगे, खुले में ड्रोन के परिचालन के साक्षी बनेंगे और ड्रोन प्रदर्शनी केन्द्र में स्टार्टअप के साथ भी संवाद करेंगे। इसमें सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप से जुड़े 1,600 से अधिक लोग भाग लेंगे। बयान के अनुसार, 70 से अधिक प्रदर्शक (एक्जीबिटर्स) प्रदर्शनी में ड्रोन के विभिन्न इस्तेमालों के संबंध में जानकारी देंगे। बयान में कहा गया कि इस महोत्सव में डिजिटल माध्यम से ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे, उत्पादों का उद्घाटन होगा, पैनल चर्चाएं होंगी, परिचालन दिखाए जाएंगे और मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी की प्रतिकृति दिखाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!