पीयूष गोयल ने वैश्विक कारोबारियों को निवेश का दिया न्योता

by sadmin
Spread the love

विश्व आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत को निवेश के सबसे बेहतर स्थानों में से एक बताया। उन्होंने दुनियाभर के कारोबारियों को भारत आने और भारत के साथ आगे बढ़ने का न्योता दिया। पीयूष गोयल शनिवार को दावोस पहुंचे थे। वह दुनियाभर के कारोबारियों से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। इन मुलाकातों के दौरान गोयल ने भारत में कारोबारी संभावनाओं और अवसरों की जानकारी दी।मंगलवार को एक सत्र में केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यहां मौजूद कारोबारियों में भारत में निवेश की इतनी इच्छा है कि उनको अपने कैलेंडर में समायोजित करना भी काफी कठिन हो रहा है। चूंकि वे सभी बड़े निवेशक हैं, ऐसे में सभी को समायोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।इससे पहले सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी प्रतिनिधि जान कैरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों ने भारत-अमेरिका क्लाइमेट और क्लीन एनर्जी एजेंडा-2030 भागीदारी के भविष्य पर चर्चा की। इस बैठक में डोयचे बैंक  के चेयरमैन एलेक्जेंडर आर वायनेडट्स ने बताया कि वित्तीय संस्थान भारत सरकार के सतत विकास के लक्ष्य को पाने में कैसे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!