सऊदी अरब में पहली बार सिर्फ महिलाओं ने उड़ाया विमान

by sadmin
Spread the love

सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बाजार खुलने से लेकर नित नए बदलाव हो रहे हैं। इस इस्लामिक देश के इतिहास में पहली बार एक फ्लाइट रवाना हुई जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं ने किया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब में सिर्फ महिलाओं के संचालित विमान ने पिछले हफ्ते उड़ान भरी थी।इसके साथ ही यह देश की इकलौती ऐसी फ्लाइट बन गई जिसमें क्रू की सभी सदस्य महिलाएं थी। बता दें कि यह एक छोटी घरेलू उड़ान थी जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई। सऊदी अरब की फ्लाइअडील एयरलाइंस की यह बजट फ्लाइट थी। सऊदी उड्डयन के इतिहास में पहली बार महिलाओं के दल ने विमान को सफलतापूर्वक उड़ाया।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!