कार्ति चिदंबरम के दफ्तर और आवास पर सीबीआइ ने मारे छापे

by sadmin
Spread the love

सीबीआइ ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बेटे कार्ति के घर पर छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके दिल्‍ली और मुंबई के अलावा तमिलनाडु के सिवागंगई और चेन्‍नई स्थित आवास पर की गई है। सीबीआइ की ये छापेमारी मनी लाड्रिंग मामले में की गई है। बता दें कि चिदंबरम के बेटे पर कई मामले चल रहे हैं। इनमें आईएनएक्‍स मीडिया को एफआईपीबी की क्लियरेंस मिलने का भी मामला शामिल है जो करीब 305 करोड़ विदेशी फंड से जुड़ा है।ये मामला तब का है जब चिदंबरम वित्‍त मंत्री थे। इनके ही मद्देनजर ये छापेमारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने कार्ति के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है जो विदेशों से मिले पैसे से जुड़ा है। ये पैसा वर्ष 2010-14 के दौरान हासिल किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!