अमेरिका के चर्च में गोलीबारी एक व्यक्ति की हुई मौत

by sadmin
Spread the love

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हथियार बरामद किया है। चर्च के एक प्रशासनिक निकाय हमले के वक्त चर्च में जेनेवा में सेवाएं देने वाले ताइवानी कांग्रेगैशन के एक पूर्व पादरी के सम्मान में प्रीतिभोज चल रहा था।आरेंज काउंटी शेरिफ के विभाग ने बताया कि लगुना वुड्स शहर के जेनेवा प्रेस्बिटेरियन चर्च में रविवार दोपहर 1.30 बजे के करीब गोलीबारी की आवाज सुनी गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। गोलीबारी के शिकार सभी लोग बुजुर्ग हैं। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!