हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत ऐक्ट्रेस हेलेन लंबे समय बाद कर रही फिल्मों में वापसी

by sadmin
Spread the love

बालीवुड की अभिनेत्री हेलेन फिल्मों में वापसी के लिए फिर से तैयार हैं। वह अभिनय देव की फिल्म ब्राउन में नजर आएंगी। फिल्म से करिश्मा कपूर भी बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आएंगी। हेलेन को आखिरी बार करीना कपूर के साथ फिल्म हिरोइन में देखा गया था। फिल्म कोलकाता शहर के बैकड्रॉप पर बनी है। फिल्म अभीक बरुआ की बुक सिटी ऑफ डेथ पर आधारित है। मूवी में सूर्य शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।फिल्म ब्राउन में अपने रोल के बारे में हेलेने बताती हैं, जब मुझसे पहली बार संपर्क किया गया तो मैं समझ गई थी कि टीम मेरे किरदार को लेकर कितनी क्लीयर है। यह एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा है। हेलेन ने बताया कि उन्होंने अपनी ऐक्टिंग से फिल्म में अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों ने तारीफ की तो यह और भी आसान हो गया। उन्होंने बताया कि सेट्स पर वापस आने के बाद वह बस खूब एंजॉय कर रही थीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत ऐक्ट्रेस हेलेन ने 19 साल की उम्र में हावड़ा ब्रिज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने ने उनको अलग पहचान दिलाई। इसके बाद से उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 700 से अधिक फिल्मों में दिखाई देने के बाद अब वह ब्राउन के साथ अपने करियर में कुछ नया करने के लिए तैयार हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!