शासकीय अवकाश के दिन भी भिलाई निगम में खुला रहा आधार कार्ड की सेवा, हितग्राहियों ने उठाया लाभ, अब प्रत्येक शनिवार को निगम में बनवा सकते है आधार कार्ड

by sadmin
Spread the love

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सहित जोन 1, 4 व 5 कार्यालय में आज शासकीय अवकाश के दिन भी आधार कार्ड की सेवा खुली रही। हितग्राहियों ने आधार कार्ड सेवा का लाभ उठाया। महापौर नीरज पाल एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश के बाद आधार कार्ड सेवा अब भिलाई निगम के कार्यालयों में शनिवार को भी अवकाश के दिन खुला रहेगा। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसके निर्देश अधिकारियों को दिए थे। यह निर्णय उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो शासकीय नौकरी में सेवारत है, अवकाश होने के कारण शासकीय सेवक अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड बनवा एवं सुधरवा सकते हैं। वही आधार कार्ड के लिए अन्य दिनों में लगने वाली लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। शनिवार को अवकाश के दिन हितग्राही अपना आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवा सकते हैं। प्राय: आधार कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए तथा नया आधार कार्ड बनाने के लिए हितग्राही निगम में पहुंचते हैं। छुट्टी के दिन आधार कार्ड का कार्यालय निगम मुख्य कार्यालय के बंद होने के साथ ही बंद हो जाती थी परंतु अब आधार कार्ड बनाने का काम हर शनिवार को जारी रहेगा, सप्ताह में 6 दिन आधार कार्ड के कार्यालय सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। आज आधार कार्ड के ऑपरेटरों ने कई हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाने एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की। आधार कार्ड बनवाने पहुंची महिला मंजू साहू, साहिल वर्मा, पम्मी वर्मा ने बताया कि आधार कार्ड की जरूरत आज हर जरूरी कार्यों के लिए आवश्यक हो गया है, बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाना होता है, कुछ त्रुटि होने पर सुधार भी आवश्यक है जिसको देखते हुए आज शासकीय अवकाश के दिन आधार कार्ड सुधरवाने के लिए पहुंची हूं, आसानी से कार्य हो गया। उन्होंने आगे बताया कि शासकीय अवकाश शनिवार के दिन भी आधार कार्ड सेवा खुला रखने का निर्णय सराहनीय है, इससे हितग्राहियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। मुख्य ऑफिस में निरंजन गुप्ता, उमाशंकर साहू व दीप्ति कन्नोजे ने आधार कार्ड की सेवा दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!