मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वडाला इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बुधवार सुबह एक महिला को कथित हमलावर से बचाने की कोशिश में घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब 25 वर्षीय महिला काम पर जा रही थी, तभी आरोपी अनिल बाबर (31) ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। रिपोर्ट के मुताबिक बाबर ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे महिला ने ठुकरा दिया था। इसके बाद बाबर ने उससे बदला लेने के लिए उसे मारने की योजना बनाई।पुलिस ने बताया कि बाबर महिला का पीछा कर रहा था। इस बीच सुनसान रास्ता देखकर सड़क पर महिला का हाथ पकड़ लिया, जब उसने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, तब बाबर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कांस्टेबल मयूर पाटिल तुरंत वहां पहुंचे और महिला को बचाया और उन्होंने बाबर का पीछा किया। इस दौरान बाबर ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करके उसका दाहिना हाथ घायल कर दिया। घटना में महिला को मामूली चोटें आई हैं, जबकि पाटिल को सर्जरी करवानी पड़ेगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे-पाटिल ने पुलिसकर्मी पाटिल द्वारा दिखाई गई बहादुरी की सराहना की। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपनी परवाह किए बिना महिला की जान बचाई।
54
previous post
मप्र निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण का मामला
next post
