पैरालीगल वालिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

by sadmin
Spread the love

बेमेतरा –जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के पदेन अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के प्रयोजन से पैरालीगल वालिंटियर्स की प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में आयोजित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा एव सालसा के तत्वाधान में आमजन के लिये विभिन्न प्रकार की संचालित योजानाओं के बारे मे विस्तार से बताया गया। पैरालीगल वालिंटियर्स को नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि आमजनों तक कानून की जानकारी सुलभ रूप से पहुचाने में पैरालीगल वालिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुये उन्हें जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के बारे में बताया गया। आगामी नेशनल लोक अदालत 14 मई, 2022 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पैरालीगल वालिंटियर्स को प्रोत्साहित किया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा एवं श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा एवं पैरालीगल वालिंटियर्स श्री मनीष कुमार साहू, श्री संजू यादव, श्रीमती नेमेश्वरी सेन, सुश्री सोनिया सिंह, कु. प्राची तिवारी, श्री नागेश सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!