रॉकी भाई’ ने ओटीटी पर भी बनाया नया रिकॉर्ड

by sadmin
Spread the love

कन्नड़ अभिनेता यश ने रॉकी भाई बन फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से भारतीय सिनेमा में नया इतिहास बनाया है। पिछले महीने रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं सिनेमा हॉल के बाद यश के फैंस और दर्शक केजीएफ 2 के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके जल्द रिलीज होने की संभावना है। इतना ही नहीं यश की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स भी काफी महंगे बिके हैं। जिसने खुद में नया रिकॉर्ड बनाया है।

केजीएफ 2 के मेकर्स और न ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से आधिकारिक घोषणा हुई है, लेकिन यश के फैंस केजीएफ 2 को ओटीटी पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 27 मई को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो लगातार शानदार कमाई कर रही है। केजीएफ चैप्टर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म से ग्लोबली अपने पहले वीकेंड में 552 करोड़ रुपये की कमाई। अब तक इस फिल्म ने ग्लोबली 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही केजीएफ चैप्टर 2 भारत की चौथी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। केजीएफ चैप्टर 2 अभी भी लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शक हर भाषा में पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!