मंदिरों तक पहुंची भाजपा की बुलडोजर राजनीति आप का निशाना

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा की बुलडोजर राजनीति का असर अब मंदिरों तक पहुंच गया है। आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सरोजिनी नगर इलाके के चार मंदिरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। आतिशी ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास व आवास मामले के मंत्रालय ने सरोजिनी नगर के प्राचीन शिव मंदिर, साईं मंदिर और शनि मंदिर समेत चार मंदिरों पर नोटिस लगाया है। उन्होंने कहा कि किसी अवैध निर्माण को हटाने का प्रक्रिया होती है। इसी तरह धार्मिक स्थलों को लेकर 1991 में तत्कालीन एलजी ने आदेश दिया था कि किसी भी धार्मिक ढांचे को गिराने पर निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ धार्मिक कमेटी को है, लेकिन इनमें से किसी भी मंदिर के मामले को धार्मिक कमेटी के पास नहीं भेजा गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आतिशी ने कहा कि भाजपा बीते कुछ दिनों से पूरी दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उनकी यह राजनीति मंदिरों तक पहुंच गई है। मंदिरों को जारी नोटिस दिखाते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग मंदिरों के गेट पर यह नोटिस लगाया गया है। मगर उनकी इस राजनीति को जनता सहने वाली नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!