हार्दिक पटेल ने पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटाया

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटा दिया। पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी। गुजरात में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए पाटीदार समुदाय के आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने ट्विटर पर अपने नए प्रोफाइल में खुद को ‘‘गौरवान्वित भारतीय देशभक्त” बताया है। कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें ‘‘हिन्दू होने पर गर्व है।”

बताते चलें कि हाल ही में गुजरात कांग्रेस ने मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को बातचीत का आमंत्रण दिया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी थी। गौरतलब है कि पटेल ने हाल ही में सार्वजनिक तौर पर पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सराहना की थी। पटेल कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाराज हैं और गुजरात में पार्टी की कार्यप्रणाली पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाखुशी व्यक्त करते रहे हैं। गुजरात में साल अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।

अपनी पार्टी की आलोचना करने के कुछ ही दिनों बाद गुजरात में कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने ‘फैसला लेने की क्षमता’ के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की थी और कहा था कि विपक्षी दल (कांग्रेस) की प्रदेश इकाई नेतृत्व में इसका (निर्णय लेने की क्षमता का) अभाव है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!