जर्मनी ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए भारत को 2030 तक देगा 10 अरब यूरो की मदद

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत जर्मनी से की है। सोमवार को जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी बीच जर्मनी ने बड़ा एलान किया है। जर्मनी ने कहा कि वह भारत को जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पाने मदद के लिए 2030 तक 10 बिलियन यूरो देगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप पर संयुक्त घोषणा के तहत ये मदद दी जाएगी।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि जेडीआई भारत और जर्मनी के बीच विकास सहयोग एजेंडे को दीर्घकालिक रणनीतिक परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। .उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इरादे की यह घोषणा, हमारे संपूर्ण विकास सहयोग एजेंडे को दीर्घकालिक रणनीतिक परिप्रेक्ष्य प्रदान करती है। जर्मनी 2030 तक 10 बिलियन यूरो की नई और अतिरिक्त विकासात्मक सहायता की प्रतिबद्धता बनाने के लिए सहमत हुआ है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!