देवेंद्र फडणवीस : 14 मई के बाद महाराष्‍ट्र के सीएम को करेंगे एक्‍सपोज

by sadmin
Spread the love

महाराष्‍ट्र की राजनीति में एक बार फिर से अयोध्‍या के विवादित ढांचे बाबरी मस्जिद की गूंज सुनाई दे रही है। महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्‍य की गठबंधन सरकार के मुखिया उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज जो लोग मस्जिदों से लाउडस्‍पीकर उतारे जाने से डरे हुए हैं वो कहते थे कि हम बाबरी मस्जिद को गिराने में साथ थे। उन्‍होंने कहा कि ये लोग डरे हुए हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि जिस वक्‍त विवादित ढांचे को ढहाया गया उस वक्‍त वहां पर कोई भी शिव सेना का नेता मौजूद नहीं था। फडणवीस ने कहा है कि वो 14 मई के बाद उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे।

राज्‍य के पूर्व सीएम ने सोमैया ग्राउंड में हुई बूस्‍टर डोज रैली को संबोधित करते हुए राज्‍य सरकार को जमकर कोसा। उन्‍होंने कहा कि वो इस विवादित ढांचे को मस्जिद नहीं मानते हैं, वो केवल एक ढांचा मात्र था। फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग ये मानते हैं उनका निरादर करना पूरे राज्‍य का निरादर है। लेकिन हकीकत ये है कि वो कुछ लोग राज्‍य नहीं हैं। न ही वो मराठी हैं, बल्कि यहां के 12 करोड़ लोग राज्‍य हैं। उन्‍होंने यहां तक कहा कि लोग उन्‍हें हिंदू भी नहीं मानते हैं। हालांकि, वो इस बात को नहीं कह सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!