कांग्रेस विधायक समेत पूर्व विधायक का पुत्र भाजपा में शामिल हो सकते हैं

by sadmin
Spread the love

अहमदाबाद | उत्तर गुजरात में कांग्रेस को जल्द ही एक बड़ा झटका लग सकता है| कांग्रेस से नाराज विधायक और पूर्व विधायक के पुत्र जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं| जानकारी के मुताबिक खेडब्रह्मा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल निकट दिनों में भाजपा का भगवा धारण कर सकते हैं| पिछले काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे अश्विन कोटवाल के भगवा धारण करने से भाजपा को बड़ा फायदा हो सकता है| कुछ दिन पहले अश्विन कोटवाल राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से मुलाकात कर चुके हैं और बाद में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह जल्द ही अपने फैसले का ऐलान करेंगे| जिसके बाद से चर्चा है कि अश्विन कोटवाल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं| अश्विन कोटवाल के साथ ही भिलोडा से स्व. विधायक डॉ. अनिल जोशियारा के पुत्र केवल जोशियारा भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं| डॉ. अनिल जोशियारा कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हुए थे और कई दिनों के उपचार के बाद उनका निधन हो गया था| बता दें कि डॉ. अनिल जोशियारा के उपचार का खर्च राज्य सरकार ने वहन किया था| पहले अहमदाबाद और बाद में उन्हें उपचार के लिए चेन्नई भेजा गया था| लेकिन डॉ. जोशियारा को बचाया नहीं जा सके| डॉ. जोशिराया के निधन से उनकी भिलोडा सीट रिक्त पड़ी है| चर्चा है कि डॉ. अनिल जोशियारा के पुत्र केवल जोशियारा भाजपा का दामन थाम सकते हैं| 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!