रूस ने यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी हथियारों को बनाया निशाना

by sadmin
Spread the love

यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। इसी के साथ ओडेसा के नजदीक स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।मंत्रालय ने यह भी बताया कि शनिवार को खार्कीव के नजदीक रूस के डिफेंस सिस्टम न हमले के उद्देश्य से आए यूक्रेनी वायुसेना के दो सुखोई-24 एम लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क, लुहांस्क प्रांतों और खार्कीव शहर पर कब्जे के लिए रूसी हमले जारी हैं। इस बीच पोलैंड में नाटो के हजारों सैनिकों ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। अभ्यास कर रहे सैनिक पूर्वी यूरोप के कई देशों से यहां पर आए हैं। यूक्रेन युद्ध के चलते यह अभ्यास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!