6 मई को  केदारनाथ धाम एवं 8 मई को खुलेंगे  बदरीनाथ धाम के कपाट

by sadmin
Spread the love
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्री केदारनाथ धाम कपाट 6 मई समय प्रातः 6.15 पर खुलेंगे। वहीं भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गत भैरव पूजा एक मई रविवार को होगी। उन्होंने कहा कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान 2 मई सोमवार प्रातः 9 बजे होगा। 2 मई प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा, 3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे प्रातः फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा। उन्होंने कहा कि 4 मई बुधवार फाटा से प्रातः 8 बजे श्री गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। उन्होंने कहा कि 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से प्रातरू 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई रविवार समय 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि श्री बदरी विशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मई शुक्रवार प्रातः 9 बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित श्री बदरीनाथ धाम के रावल योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा तथा 7 मई प्रातः योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल सहित देवताओं के खजांची कुबेर एवं भगवान के सखा उद्धव, गाडू घड़ा तेल कलश श्री बदरीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से प्रातः 9 बजे श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!