कीव में जेलेंस्की से बातचीत कर रहे थे गुतारेस चंद कदम दूर गिरी रूसी मिसाइल

by sadmin
Spread the love

कीव । संयुक्त राष्ट्र ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि गुतारेस की गुरुवार की यात्रा के दौरान एक रूसी मिसाइल ने मध्य कीव को निशाना बनाया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और उनकी टीम इस हमले की ‘निकटता’ देखकर चौंक गए। हालांकि सभी सुरक्षित रहे। खबर के अनुसार कई हफ्तों पहले कीव से रूसी सैनिकों के पीछे हटने के बाद से यह यूक्रेनी राजधानी पर हुआ सबसे भीषण हमला था। यूएन के प्रवक्ता सविआनो अब्रू ने कहा कि वह एक युद्धक्षेत्र है, लेकिन यह चौंकाने वाला है कि हमला हमारे करीब हुआ। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने बीते दिनों रूस और यूक्रेन का दौरा किया। गुतारेस पहले मॉस्को फिर कीव पहुंचे थे। यूक्रेन में फंसे हजारों नागरिकों की मदद के लिए गुतारेस जब जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचे तो उनसे ‘कुछ दूरी’ पर ही रूस ने अपनी मिसाइल दागी।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे हमले से कितनी दूरी पर मौजूद थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूएन महासचिव के निकट रूसी हमले की निंदा की है। जेलेंस्की ने कहा आज कीव में हमारी वार्ता के खत्म होने के तत्काल बाद रूसी मिसाइलें शहर में आकर गिरीं। उन्होंने इसके जवाब में एक ‘शक्तिशाली प्रतिक्रिया’ की मांग की है। जेलेंस्की से मंगलवार को गुतारेस ने पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान रूसी नेता ने संयुक्त राष्ट्र और आईसीआरसी को अज़ोवस्टल प्लांट में फंसे लोगों के निकासी अभियान में शामिल होने पर सहमति जताई। गुतारेस ने कहा कि स्टील प्लांट से निकासी अभियान को लेकर चर्चा जारी है। मारियुपोल के इस प्लांट में यूक्रेनी सैनिक और कई नागरिक छिपे हुए हैं।

गुतारेस ने पत्रकारों से कहा कि मारियुपोल संकट के भीतर एक संकट हैं। हजारों नागरिकों को जीवन रक्षक सहायता की जरूरत है। कई बुजुर्ग हैं जिन्हें मेडिकल देखभाल की जरूरत है। उन्हें बर्बादी से बचने के लिए एक रास्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय गवर्नर का कहना है कि रूस घायल यूक्रेनी सैनिकों को बाहर निकलने से रोक रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!