Debit और Credit Card से सुरक्षित करें लेनदेन

by sadmin
Spread the love

अगर लापरवाही बरती जाए या फिर इस्तेमाल करने के सही तरीकों के बारे में जानकारी न हो, तो मान कर चलिए कि आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड खतरे में है और आपके साथ कभी भी ठगी हो सकती है। इसलिए, हमेशा सतर्क रहना और उन तरीकों को अपनाना महत्वपूर्ण होता है, जो धोखाधड़ी के जोखिम को कम कर सकते हैं। ऐसे में वित्तीय सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।

इसीलिए, देश का शीर्ष ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक डिजिटल सुरक्षा के कुछ सुझाव दिए हैं। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के उपयोग को लेकर टिप्स दी हैं, जो ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सुरक्षित लेनदेन करने में मदद करेंगी और धोखाधड़ी के जोखिम को कम करेंगी। चलिए, इनके बारे में जानते हैं।

 एटीएम या पीओएस लेनदेन करते समय अपने सावधान रहें।

 पिन डालते समय कीपैड को ढक लें।

 लेन-देन से पहले हमेशा ई-कॉमर्स वेबसाइटों की प्रामाणिकता सत्यापित करें।

 ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अपने डेबिट कार्ड लेनदेन का प्रबंधन करें।

 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, दोनों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, पीओएस और एटीएम पर कार्ड लेनदेन की सीमा निर्धारित करें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!