मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय सिंह मुंबई इंडियंस टीम में होंगे शामिल

by sadmin
Spread the love

इंदौर।  मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। कुमार कार्तिकेय मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं, हालांकि वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। वे मुंबई इंडियंस टीम में मध्य प्रदेश के ही मोहम्मद अर्शद खान की जगह लेंगे। मध्य प्रदेश के अर्शद चोट के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। उन्हें खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपने दल में शामिल किया था।मुंबई इंडियंस इस समय आईपीएल में खराब दौर से गुजर रही है और उसे लगातार सात मैचों में हार मिली है, जोकि एक रिकार्ड है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा खुद इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कार्तिकेय को टीम में खेलने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!