Elon Musk ने कोका कोला को खरीदने का किया ऐलान

by sadmin
Spread the love

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने हाल ही में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। हालांकि, वह यहीं नहीं रुके हैं। उन्होंने अब कोका कोला को खरीदने का ऐलान किया है। ट्विटर को खरीदने के बाद 48 घंटों में ही अरबपति एलन मस्क ने ट्वीट कर कोका कोला को खरीदने की घोषणा की। इसी सप्ताह माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट को खरीदने के बाद अब वह सही में कोका कोला को खरीदने वाले हैं या मजाक कर रहे हैं, यह सिर्फ मस्क ही जानते हैं।

एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा, ‘अब मैं कोका-कोला में कोकीन वापस लाने के लिए उसे खरीद रहा हूं।’ इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट भी किया, जिसमें एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “सुनो, मैं चमत्कार नहीं कर सकता।” इस ट्वीट में उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें एलन मस्क की ट्विटर प्रोफाइल के साथ लिखा है- “अब मैं McDonald’s को खरीदने वाला हूं और उसकी सभी आइसक्रीम मशीनों को सही करूंगा।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!