मां राबड़ी देवी के घर शिफ्ट हुए तेज प्रताप

by sadmin
Spread the love

पटना । तेज प्रताप मां राबड़ी देवी के घर शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव के पटना आने तक वह यहीं रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राबड़ी देवी ने रात को तेज प्रताप यादव को अपने हाथ से खाना खिलाया और मनाने की कोशिश की। तेजस्वी यादव की भी उनसे बातचीत हुई है। राबड़ी देवी के कहने पर कल शाम तेज प्रताप यादव मां के आवास पर पहुंचे। तेज ने मां का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां राबड़ी देवी ने अपने हाथ से खाना बनाकर तेज प्रताप को खिलाया। इसके बाद काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद तेज प्रताप अपने सरकारी आवास आए और कुछ जरूरी सामान लेकर दोबारा मां के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां मौजूद तेजस्वी यादव से भी उनकी बातचीत हुई है। जल्द ही लालू प्रसाद यादव यहां आने वाले हैं। इससे पहले तेज प्रताप ने सोमवार रात अचानक आरजेडी से इस्तीफे का ऐलान करके सूबे की सियासत में हलचल पैदा कर दी थी। आरजेडी के यूथ विंग के नेता रामराज यादव की ओर से मारपीट और तेजस्वी-लालू यादव को गालियां देने का सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद तेज प्रताप ने पार्टी छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जल्द पिता से मिलकर इस्तीफा सौंप देंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!