RBI ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर लगाया जुर्माना

by sadmin
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहक को जानो तथा अन्य निर्देशों के अनुपालन में चूक को लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर यह जुर्माना जोखिम प्रबंधन दिशानिर्देशों, केवाईसी से संबंधित प्रावधानों तथा बैंकों द्वारा वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।केंद्रीय बैंक के बयान में कहा गया है कि 31 मार्च, 2020 की वित्तीय स्थिति के अनुरूप बैंक का सांविधिक निरीक्षण और निगरानी आकलन (आईएसई) किया गया। इसके अलावा बैंक द्वारा सीमा शुल्क को सरकार के खाते में नहीं डालने को लेकर भी जांच की गई।केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि जमा पर ब्याज दर संबंधी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए राजकोट नागरिक सहकारी बैंक, राजकोट पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!