प्रियंका गांधी से मिले बाक्सर बिजेंद्र

by sadmin
Spread the love

आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच स्टार बाक्सर एवं फिल्म अभिनेता बिजेंद्र सिंह ने गत दिवस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बिजेंद्र सिंह की प्रियंका गांधी से मुलाकात उस समय हुई, जब इंटरनेट मीडिया पर सुबह से चल रहा था कि वह मंगलवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लेंगे।बिजेंद्र सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था। बिजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी से अपनी मुलाकात की फोटो अपने ट्वीटर हेंडिल पर शेयर करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी यूथ की भलाई के लिए बहुत काम कर रही हैं। उनकी सकारात्मक सोच हमें नई ऊंचाइयों तक ले कर जाएगी।प्रियंका से हुई मुलाकात का फोटो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर चर्चा चल पड़ी कि बिजेंद्र सिंह की अरविंद केजरीवाल से आज मंगलवार को होने वाली मुलाकात टल गई है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने बिजेंद्र सिंह को आम आदमी पार्टी में जाने से रोक लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!