डिफेंस में भी आत्मनिर्भर होगा भारत

by sadmin
Spread the love

रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उद्योग पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए भारत सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि सशस्त्र बलों की सभी आधुनिकीकरण आवश्यकताओं को स्वदेशी रूप से पूरा किया जाएगा। इसके लिए रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।दरअसल, रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसे बढ़ावा देने के लिए रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 में संशोधन किया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक खरीद के प्रकार के बावजूद तीनों सेवाओं और भारतीय तटरक्षक बल की सभी आधुनिकीकरण जरूरतों को स्वदेशी रूप से सोर्स किया जाना चाहिए। घरेलू उद्योग पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए इंटीग्रिटी पैक्ट बैंक गारंटी की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!