सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

by sadmin
Spread the love

सेंसेक्स की टॉप-10 से 8 कंपनियों के पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,21,555.61 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,141.78 अंक या 1.95 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रीन एनर्जी ही लाभ में रहीं।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 68,548.8 करोड़ रुपये घटकर 6,67,062.55 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 60,536.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,51,801.60 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 30,127.49 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,05,723.51 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की 18,094.01 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,21,594.47 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 15,261.09 करोड़ रुपये टूटकर 4,46,587.56 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,264.96 करोड़ रुपये घटकर 4,30,420.83 करोड़ रुपये रह गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,376.97 करोड़ रुपये घटकर 5,19,362.62 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,345.32 करोड़ की गिरावट के साथ 5,00,392.45 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,39,357.52 करोड़ रुपये के भारी उछाल के साथ 18,66,071.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडानी ग्रीन एनर्जी का मूल्यांकन 3,698.89 करोड़ रुपये चढ़कर 4,51,749.88 करोड़ रुपये रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!