जियोग्रिड मैटेरियल में लगी आग

by sadmin
Spread the love

भिलाई। 24 घंटे के भीतर जिले में चार स्थानों पर अग्नि हादसे हुए। इनमें दो घटनाएं ऐसी थी। जो विकराल रूप ले सकती थी। लेकिन, समय रहते नगर सेना की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।पावर हाउस चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर में लगने वाला जियोग्रिड के मैटेरियल में आग लग गई। आग में लगी लपटें और उसका धुआं कुछ दूर से दिखाई दे रहा था। ये घटना दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे के आसपास की है। फ्लाई ओवर निर्माण स्थल पर जियोग्रिड का मैटेरियल रखा हुआ था।इस मैटेरियल को ब्रिज के ढलान वाले हिस्से में लगाया जाता है। ये ब्रिज की दोनों तरफ की दीवारों को आपस में बांधे रखता है। बताया जा रहा है कि जियोग्रिड एक विशेष तरह के रबर का बना होता है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। उसमें कैसे आग लगी, यह स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!