सुधियारो बाई के खेत में कुआं निर्माण होने से खेती बाड़ी करने में हो रही है आसानी

by sadmin
Spread the love

साग-सब्जी के विक्रय से हर माह 10 हजार का लाभ

कुंआ निर्माण होने से सुधियारो बाई की जिंदगी में आई खुशहाली

जशपुरनगर.महात्मा गांधी नरेगा योजना से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। गांव में किसानों को कुआं निर्माण, तालाब निर्माण, मानव दिवस उपलब्ध कराने से ग्रामीणों को रोजागर मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सुजीबहार निवासी सुधियारो बाई के खेत में जिला प्रशासन ने मनरेगा तहत् 2 लाख 10 हजार की लागत से कुआं का निर्माण कराया गया है। खेती किसानी के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध होने से अब साग-सब्जी उत्पादन करने में हो रही आसानी साथ ही अपने परिवार के साथ सुधियारों बाई बेहतर जीवन यापन कर रही है। सुधियारों बाई ने बताया कि कुंआ निर्माण हो जाने से अब  प्रत्येक सीजन में खेती किसानी का लाभ उठाती है। सिचाई की चिंता नहीं रहती। अपने भूमि पर विभिन्न प्रकार के साग-सब्जी एवं दाल की खेती करती है। साग-सब्जी का उत्पादन अधिक मात्रा में होने से कुछ सब्जियॉ अपने घरेलू उपयोग के लिए रखती है और बाकी सब्जियों को स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय करती है। प्रत्येक माह 9 से 10 हजार रुपए का लाभ हो जाता है।उन्होंने बताया कि उनके परिवार का मुख्य आजीविका का साधन कृषि है। उनके पति झगर राम के आकस्मिक मृत्यु के पश्चात् परिवार के सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनके कंधो पर आ गई। उन्हें खेती किसानी के संबंध में गहरी जानकारी है। जिसका लाभ उन्हें खेती करने में मिलता है। खेती किसानी करने में उन्हें अब कोई चिंता नहीं होती है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!