तब्बू ने शेयर किया भूल भूलैया से अपना फर्स्ट लुक

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भूलैया को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की मिले प्यार को देख अब मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा भाग सिनेमाघरों में लाने को तैयार है। फिल्म भूल भूलैया 2 के टीजर के सामने आने बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए बेताब है। इसी बीच अब इस फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री तब्बू ने हाल ही में अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है।अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी डरी और खौफ से भरी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में तब्बू के पीछे एक आइना दिख रहा है, जिसमें एक काली परछाई के बाल उड़ते दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!