बाजा बजाकर लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला

by sadmin
Spread the love

भिलाई। बारात में बाजा बजाकर वापस लौट रहे कुछ लोगों पर ग्राम ढाबा के पास चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने एक युवक की लाठी से जमकर पिटाई कर दी और उसे अधमरा छोड़कर चले गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने चारों अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी गनियारी भिलाई-3 निवासी शिकायतकर्ता सूर्यकांत खरे अपने साथी अजय, रोहन, दीपक और सनत के साथ अपने गांव के नितिन वर्मा की शादी में धुमाल पार्टी के मालिक ललित कुमार साहू के साथ बारात में अहिवारा गए थे। सभी लोग धुमाल पार्टी के साथ बाजा बजाते हुए अहिवारा गए। वहां पर खाना खाने के बाद रात में जनरेटर वाली गाड़ी से नंदिनी अहिवारा रोड से कुम्हारी होते हुए वापस गनियारी भिलाई-3 लौट रहे थे। वे लोग रात में करीब 11 बजे ग्राम ढाबा के पास रुके।शिकायतकर्ता अपने दोस्त अजय और ड्राइवर के साथ आगे बैठा था। वहीं ललित, दीपक, रोहन और सनत पीछे बैठे हुए थे। गांव में दो बाइक से चार लोग वहां पहुंचे और पहुंचते ही गाली देने लगे। अचानक लोगों को देखकर शिकायतकर्ता, अजय और वाहन चालक खेत की ओर भागे और जाकर छिप गए। कुछ देर बाद दीपक ने शिकायतकर्ता के पास फोन किया और बताया कि मारने वाले वहां से भाग गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!