टॉप-10 अरबपतियों की सूची में शामिल हुए मुकेश अंबानी

by sadmin
Spread the love

रिलायंस के शेयरों में बीते पांच सत्रों से तेजी के चलते मुकेश अंबानी को बड़ा फायदा हुआ है और वह एक बार फिर से दुनिया के शीर्ष दस अरबपतियों की सूची में वापस आ गए हैं। 105.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अंबानी सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब तक वह 11वें पायदान पर थे।मुकेश अंबानी | दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी एक बार फिर से टॉप-10 की सूची में पहुंच गए हैं। बीते कुछ समय से रिलायंस के चेयरमैन 11वें पायदान पर थे, लेकिन अब उनकी नेटवर्थ 105.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई और वह उछलकर सीधे नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!