काजल अग्रवाल ने शेयर किया बेटे का नाम

by sadmin
Spread the love

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल बीते दिनों ही मां बनी हैं। हाल ही में अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर चर्चा में रहने वाली काजल आज फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेटे के नाम की घोषणा की है।  काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने अभिनेत्री के बेटे का नाम सोशल मीडिया पर रिवील किया। काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। वहीं, अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गर्भावस्था पर अपने अनुभव के बारे पोस्ट शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने पोस्ट पार्टम डिप्रेशन पर भी अपने विचार भी रखे। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने बेटे नील का दुनिया में स्वागत करके बेहद खुश और उत्साहित हूं। बच्चे को जन्म देना एक लंबी, थका देने वाली लेकिन संतोषजनक प्रक्रिया है। जन्म के बाद जब मैंने नील को पहली बार अपने सीने से लगाया था, उस पल को शब्दों को बयां करना मुश्किल सा लगा। बेशक यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था।एक्ट्रेस ने आगे लिखा, कितनी रातें सोई नहीं और एंजाइटी भी रही लेकिन नील के जन्म के बाद अब सब सही लगने लगा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!