प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा

by sadmin
Spread the love

जनवरी में मम्मी बनी प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पति निक जोनस के साथ इस समय पेरेन्टहुड को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बार की जानकारी दी थी। करीब 3 महीने का समय बीत जाने का बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। 15 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए प्रियंका की बेटी का जन्म सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था। प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने बेबी गर्ल होने के राज से पर्दा हटाया था।

प्रियंका चोपड़ा अपनी जड़ों से भी काफी जुड़ी हैं और वह पति निक के कल्चर को भी मानती हैं। इसलिए प्रियंका अपनी बेटी का नाम दोनों से जुड़ा हुआ रखना चाहती थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है उनकी बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ है। प्रियंका काफी दिनों से अपनी बेटी के नाम को लेकर परेशान थीं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी का नाम कुछ मीनिंगफुल और यूनीक हो।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!