शाहरुख खान के साथ काम करने पर खुशी से झूम रही हैं तापसी पन्नू

by sadmin
Spread the love

तापसी पन्नू का एक बड़ा सपना पूरा होने वाला है और वो सपना है शाहरुख खान के साथ काम करना। शाहरुख खान के साथ काम करने का बहुत लोगों का सपना होता है और तापसी का ये सपना पूरा हो गया है क्योंकि अब वह किंग खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करने वाले हैं। राजकुमार हिरानी भी बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर हैं और इस फिल्म के जरिए तापसी को 2 बड़े दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इस वजह से तापसी इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।डंकी की अनाउंसमेंट के बाद तापसी ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, बहुत मुश्किल था यहां तक पहुंचना। लेकिन एक सुपरस्टार ने कहा है कि अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती है। ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन की वजह से सब हो सकता है। लगभग 10 साल लगे, लेकिन फाइनली ऑल इज वेल।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!