आज से बदला देश में बैंक खुलने का समय

by sadmin
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार, देशभर में सोमवार से बैंक खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब बैंक सुबह 9 बजे से खुलेंगे और पुराने समय पर ही बंद होंगे। इससे करोड़ों ग्राहकों को अपने बैंकिंग से जुड़े काम निपटाने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।

अगर आज का किसी बैंक में खाता है तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है। दरअसल, बैंक खुलने के समय में आज से बदलाव किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक निर्देशानुसार, सोमवार से देश के सभी बैंक 10 बजे के बजाय एक घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे से खुलने लगे। इससे ग्राहकों को बैंक में पहुंचकर अपना काम कराने के लिए पूरे एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।आरबीआई के इस फैसले को अमल में लाना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते दिनों बैंकिंग टाइम में बदलाव करते हुए कहा था कि 18 अप्रैल से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव होने जा रहा है। अब बैंक सुबह 9 बजे खुल जाएंगे, जबकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!