यूरोपीय संघ रूस के स्बरबैंक और अन्य बैंकों पर लगाएगा प्रतिबंध

by sadmin
Spread the love

फैं्र कफर्ट | यूरोपीय संघ की योजना रूस के सबसे बड़े ऋणदाता स्बरबैंक और अन्य रूसी वित्तीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की है। ये जानकारी यूरोपीय आयोग के प्रमुख उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने एक जर्मन अखबार को दी। आगामी छठे दौर के प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर वॉन डेर लेयेन ने बिल्ड एम सोनटैग को बताया, “हम बैंकिंग क्षेत्र खासतौर से स्बरबैंक के बारे में सोच रहे हैं, जो रूसी बैंकिंग क्षेत्र का 37 प्रतिशत हिस्सा है।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने अप्रैल में पहले स्बरबैंक और एक अन्य रूसी ऋणदाता, अल्फा बैंक पर गंभीर प्रतिबंध लगाए थे। यूके ने स्बरबैंक और 2022 के अंत तक रूसी कोयले और तेल के सभी आयातों को समाप्त करने के लिए मंजूरी दे दी है।

लेकिन यूरोपीय संघ ने अब तक स्बरबैंक और एक अन्य बड़े रूसी ऋणदाता, गैजप्रोमबैंक को बख्शा हुआ था, क्योंकि वे रूसी तेल और गैस के भुगतान के लिए मुख्य मार्ग हैं।

अपने पांचवें दौर के दंड में यूरोपीय संघ ने कई प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जिसमें चार बैंकों पर पूर्ण लेनदेन प्रतिबंध शामिल था, जो रूस के बैंकिंग क्षेत्र के 23 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते थे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!