फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप

by sadmin
Spread the love

रायपुर । शहर के कोटा इलाके में रात आठ बजे एक फैक्ट्री में आग लगी और आग के गोले निकलने लगे। रहवासी इलाके में हुई इस आगजनी की घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग सहमे हुए घर से बाहर सड़क पर निकल गए। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्टेडियम रेलवे ट्रैक के पास की है।आनन-फानन में दमकल को सूचना दी गई। मौके पर 15 दमकल वाहन पहुंचे। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत चलती रही। हालांकि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे एक बंद फिनाइल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री से सटे आसपास के मकानों तक आग फैलने की सूचना फायर ब्रिगेड ने दी है।पुलिस ने बताया कि आग करीब 100 मीटर के दायरे में फैली थी। फिनाइल में आग लगने के कारण आग को बुझाने में भी दिक्कत हो रही थी। रात होने तथा आग के विकराल रूप धारण करने की वजह से आग ने किन-किन जगहों को अपनी चपेट में लिया है। इस बात का अंदाजा दमकल कर्मियों और पुलिस को नहीं हो पा रहा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!